इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सह-आरोपी अर्जुन कश्यप को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन कश्यप निवासी महू से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।क्राइम ब्रांच ने 17 सितंबर 2026 की रात पत्थर गोदाम रोड स्थित कोचिंग डिपो के गेट के सामने चेकिंग के दौरान यामाहा आर-15 सवार अमन खान को पकड़ा था। उसके कब्जे से 14.31 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई, बरामद की गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 0147/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया था।रिमांड के दौरान पूछताछ में अमन खान ने पुलिस को बताया कि उसे उक्त एमडी ड्रग्स अर्जुन कश्यप से प्राप्त हुई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तकनीकी विश्लेषण और पतारसी के आधार पर अर्जुन कश्यप को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। प्रकरण में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा किया गया है।पुलिस के मुताबिक, अर्जुन कश्यप 10वीं तक पढ़ा है और स्थानीय स्तर पर दुग्ध संकलन एवं डेयरी का काम करता है। पूर्व कार्रवाई में पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल भी जब्त की थी। जब्त मशरुका की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.80 लाख रुपये बताई गई है।क्राइम ब्रांच अब आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की मूल सप्लाई चेन, मुख्य स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सरकारी स्कूल बंदी की मार सबसे ज़्यादा गरीब छात्रों पर बिवासर में भव्य कलश यात्रा में करीब 3 हजार माताओं-बहनों ने लिया भाग