‘छात्रों की गूंज’ पर बोले सीएम—यह ‘झूठ की गूंज’, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार के आंकड़े गिनाएभोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘झूठ की गूंज’ बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों, युवाओं और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद हो रहा है तो तथ्यों और आंकड़ों को सामने रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने का प्रयास दिखाई दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किया गया है। सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं और पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उनके अनुसार, वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर करीब 16 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 2 हजार करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो गया है।विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का किया उल्लेखमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा, सुविधाओं और उनके भविष्य को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस शासनकाल में बच्चों को गणवेश, आवागमन के लिए साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं मिलती थीं या नहीं।उन्होंने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश की स्थिति का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में पांच मेडिकल कॉलेज थे, जबकि वर्तमान में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। मेडिकल कॉलेजों में करीब 680 सीटों से बढ़कर अब 7 हजार से अधिक सीटें होने का भी उन्होंने दावा किया।प्रति व्यक्ति आय और बिजली उत्पादन का आंकड़ा बतायामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई है। उनके अनुसार, वर्ष 2002-03 तक प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो अब बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई है। इसी तरह बिजली उत्पादन क्षमता करीब 5 हजार मेगावाट से बढ़कर लगभग 32 हजार मेगावाट होने की बात उन्होंने कही।रोजगार के क्षेत्र में सरकार की ओर से की जा रही भर्तियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग में करीब 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें लगभग 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस सेवा से जोड़ा जा चुका है।एक लाख पदों के सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का दावामुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियां की जा रही हैं और 7 हजार प्राध्यापकों की भर्ती की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए हैं तथा हर वर्ष एक लाख पदों के सृजन की दिशा में आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश की जनता से संवाद करना चाहते हैं तो उन्हें प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार के क्षेत्रों में प्रदेश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि जनता के बीच विकास और उपलब्धियों पर तथ्यपरक संवाद होना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साइबर फ्रॉड के म्यूल अकाउंट से लेकर एमडी ड्रग्स तक क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई UPI पर MDR शुल्क से व्यापारियों में उबाल