एक बैंक खाते के खिलाफ 10 राज्यों में 26 साइबर अपराध शिकायतें, एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तारइंदौर। साइबर अपराध और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक म्यूल बैंक खाते के खाताधारक को गिरफ्तार किया है, जबकि एमआर-04 रोड पर एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, साइबर फ्रॉड से जुड़े बैंक खाते के खिलाफ देश के 10 राज्यों में 26 शिकायतें दर्ज मिली हैं।म्यूल बैंक खाते से 10 राज्यों में 26 शिकायतेंOPERATION MATRIX 2 के तहत क्राइम ब्रांच ने राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, I4C गृह मंत्रालय, NCRP और Cyber Crime Portal से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक ऑफ इंडिया की कस्तूरबा (तेजाजीनगर) शाखा के एक संदिग्ध खाते की जांच की। जांच में खाता तनिश कुशवाह पिता गोविन्द कुशवाह के नाम पर संचालित होना पाया गया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने खाते में प्राप्त रकम का एक हिस्सा परिजनों के खातों में ट्रांसफर करने और शेष राशि ATM से निकालकर अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। जांच में उक्त खाते के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश सहित 10 राज्यों में कुल 26 साइबर अपराध शिकायतें दर्ज होना सामने आया।प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब खाते के लेन-देन, ATM से निकाली गई राशि और साइबर अपराध से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तारदूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने 19 सितंबर को श्री योगेन्द्र सदगुरु शीलनाथ आश्रम के सामने, राजकुमार मिल, एमआर-04 रोड पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल पर संदिग्ध स्थिति में मिले और बाइक की दोनों नंबर प्लेट मुड़ी हुई थीं।तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के मास्क के अंदर से पन्नी में रखा 12.13 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों की पहचान साकिर और मोहम्मद अली, निवासी चंदन नगर, इंदौर के रूप में की है।पुलिस ने 12.13 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये, तथा करीब 1 लाख रुपये मूल्य की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है। कुल जब्त मशरूके की अनुमानित कीमत करीब 2.20 लाख रुपये बताई गई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0149/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अली के खिलाफ पूर्व में भी चंदन नगर थाने में मामले दर्ज हैं।नेटवर्क की जांच जारीक्राइम ब्रांच के मुताबिक, एमडी ड्रग्स के मामले में आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं साइबर फ्रॉड के मामले में म्यूल बैंक खाते के लेन-देन और अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क की कड़ियों की जांच जारी है।क्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 71 प्रकरणों में 149 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों में एमडी ड्रग्स, गांजा, भांग, ब्राउन शुगर और कोकीन सहित करीब 3.88 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सियासी तंज, ‘विरोधी खेमे के अप्रत्यक्ष आयोजकों’ का जताया आभार तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव