इंदौर। आमिर खान। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव ने कार्यक्रम स्थल के किराए और अनुमति को लेकर सवाल उठाए हैं। राकेश यादव का आरोप है कि कांग्रेस ने कार्यक्रम स्थल के लिए शुरुआत में तीन दिन का भुगतान किया, जबकि मैदान पर एक सितंबर से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। उनका दावा है कि मैदान कुल 24 दिनों के लिए उपयोग में लिया गया है, लेकिन भुगतान तीन दिनों का ही किया गया है।यादव ने इस संबंध में इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) को पत्र लिखकर एक सितंबर से 24 सितंबर तक का भुगतान लेने की मांग की है। उनके अनुसार यह राशि करीब 86 लाख रुपये बनती है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में राजस्व और सार्वजनिक धन के नुकसान की स्थिति की जांच होनी चाहिए।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आईडीए की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए अधिकारियों की भूमिका की जांच और कांग्रेस से निर्धारित अवधि का पूरा भुगतान वसूलने की मांग की है। साथ ही कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग भी रखी है।उन्होंने कार्यक्रम के नाम ‘छात्रों की गूंज’ पर तंज कसते हुए इसे ‘झूठ की गूंज’ बताया। यादव का यह भी आरोप है कि कार्यक्रम में करीब 15 हजार लोगों के आने की जानकारी दी गई है, जबकि एक लाख लोगों के आने की संभावना है। इन दावों और कार्यक्रम स्थल से जुड़े भुगतान संबंधी तथ्यों पर संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त इंदौर ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से घायल को समय पर मिला उपचार