इंदौर। आमिर खान। अवैध शराब के परिवहन और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार वाहन जब्त किए और 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी शराब बरामद की। सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के निर्देशन में मालवा मिल चौराहा, स्कीम नंबर 78, मारीमाता चौराहा और निपानिया क्षेत्र में कार्रवाई की गई।मालवा मिल चौराहा: 75 पाव देशी मसाला शराब के साथ महेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। मौके से बाइक क्रमांक MP09 BS 8529 जब्त की गई।स्कीम नंबर 78: ई-रिक्शा में पांच पेटी शराब ले जाते हुए महेंद्र सिंह परमार को पकड़ा गया। ई-रिक्शा क्रमांक MP09 AQ 6178 जब्त किया गया।मारीमाता चौराहा: 100 पाव देशी शराब के साथ उमेश भार्गव को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से बाइक क्रमांक MP09 VQ 2801 जब्त की गई।निपानिया: कार्रवाई के दौरान दो पेटी विदेशी शराब भी बरामद की गई।आबकारी विभाग के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रामेश्वर शर्मा का ओवैसी पर पलटवार, मिसाइल बयान और UCC को लेकर तीखी टिप्पणी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, मैदान के भुगतान पर उठे सवाल