इंदौर। आमिर खान। 19 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों और इससे जुड़ी जानकारी देने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। मीडिया से चर्चा के दौरान पटवारी ने कार्यक्रम के लिए स्टेडियम के किराए को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन द्वारा 10 लाख रुपये किराए की मांग की गई है और कांग्रेस यह राशि देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यदि 10 करोड़ रुपये भी किराया मांगा जाता तो कांग्रेस कार्यकर्ता उसे भी एकत्र कर देने के लिए तैयार रहते।पटवारी ने भाजपा पर कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ राजनीति से जुड़ा कार्यक्रम नहीं है। उनके अनुसार कार्यक्रम में मंच पर कांग्रेस के नेता नहीं, बल्कि केवल छात्र होंगे और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी मंच पर नहीं चढ़ेंगे।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंदौर आते थे, तब कांग्रेस नेता उनके कार्यक्रम में शामिल होते थे और उनका स्वागत करते थे। पटवारी ने कहा कि अब राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं तो कार्यक्रम को लेकर राजनीति की जा रही है।पटवारी ने शिक्षा नीति और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस, भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।कांग्रेस द्वारा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।बाइट— जीतू पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस, इंदौर Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत साइबर ठगी का खुलासा, तीन करोड़ से अधिक के लेन-देन की जांच मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 137 पुलिस अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की सूची