इंदौर। प्रदीप चौधरी। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ललित उर्फ ऋषि सुतार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों के बैंक खाते कमीशन के बदले लेकर उनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर और इधर-उधर करने के लिए करता था। जांच में आरोपी से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की जानकारी सामने आई है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों से 50 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जांच के दौरान उसके कब्जे से 21 बैंक पासबुक, 8 एटीएम कार्ड, 20 चेकबुक, 7 क्यूआर कोड और एक लैपटॉप सहित अन्य बैंकिंग दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अन्य लोगों से उनके बैंक खाते कुछ प्रतिशत कमीशन के बदले लेता था। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को ट्रांसफर करने और अलग-अलग खातों में घुमाने के लिए किया जाता था। पुलिस अब इन खातों से हुए लेन-देन की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।जांच में महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और बिहार सहित कई राज्यों में साइबर ठगी से जुड़े मामलों की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के नेटवर्क और बैंक खातों के माध्यम से तीन करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध रकम का लेन-देन हुआ है।क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि किन लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया और साइबर ठगी की रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई। बैंक खातों, डिजिटल उपकरणों और अन्य दस्तावेजों की जांच के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में बैंक खाते किराए पर लेकर साइबर फ्रॉड, चार आरोपी गिरफ्तार छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर जीतू पटवारी की प्रेस वार्ता, 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी