इंदौर। प्रदीप चौधरी। हीरानगर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी लोगों के बैंक खाते किराए पर लेकर उनका इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक सहित अन्य सामग्री जब्त की है। जांच में करीब दो करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ लोग लोगों को झांसे में लेकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवा रहे हैं और बाद में इन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से जुड़ी रकम के ट्रांजेक्शन में किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र चौहान, मोहित उर्फ अनमोल कुशवाह, अमितेष रघुवंशी और श्याम रघुवंशी को गिरफ्तार किया।आरोपियों के कब्जे से साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल किए जा रहे सैकड़ों सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, बैंक खातों की जांच में करीब दो करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। इनमें करीब 40-40 लाख रुपये के बड़े ट्रांजेक्शन भी सामने आए हैं।पुलिस ने भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित बैंक खातों के साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल होने की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी साइबर फ्रॉड से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ अन्य अपराध भी दर्ज हैं।न्यायालय से पुलिस रिमांड मिलने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस साइबर फ्रॉड से जुड़े अन्य मामलों, बैंक खातों और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0: साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत साइबर ठगी का खुलासा, तीन करोड़ से अधिक के लेन-देन की जांच