इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। बॉम्बे हॉस्पिटल, राजस आई हॉस्पिटल, अग्रवाल आई हॉस्पिटल, मेपल हॉस्पिटल और गवर्मेन्ट डेन्टल कॉलेज के संयुक्त सहयोग से आयोजित शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं।शिविर में पीटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षक प्रशिक्षुओं, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में करीब 1300 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के साथ चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन भी दिया।चिकित्सा विशेषज्ञों ने हड्डी रोग, ईएनटी, स्त्री रोग, बाल एवं शिशु रोग, कैंसर, नेत्र, त्वचा और दंत रोग सहित विभिन्न विभागों में परीक्षण किया। इसके अलावा डाइटिशियन ने प्रशिक्षुओं, पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को दैनिक खान-पान, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए।शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह की अध्यक्षता में चिकित्सा विशेषज्ञों के स्वागत के साथ हुआ। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में यूनिट चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र शाक्य, पीटीसी के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी उज्जैन की बड़ी कार्रवाई, 75 किलो डोडाचूरा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार नवविवाहिता की मौत मामले में दहेज प्रताड़ना का केस, पति-ससुर गिरफ्तार