इंदौर। प्रदीप चौधरी। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में करीब छह महीने पहले विवाह हुई नवविवाहिता शालिनी मोरे की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में कार्रवाई की है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति लोकेश, सास और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति लोकेश और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पहले मल्हारगंज थाना क्षेत्र में शालिनी मोरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान परिजनों की ओर से दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने के आरोप सामने आए। पुलिस के मुताबिक, शालिनी और लोकेश की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर शालिनी को परेशान किया जा रहा था। पुलिस ने जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोकेश और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और आरोपों की भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीटीसी इंदौर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 1300 प्रशिक्षुओं, पुलिसकर्मियों और परिजनों ने लिया लाभ ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0: साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार