नई दिल्ली, 10 सितंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने देशभर में होने वाले पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। AICC महासचिव एवं संगठन प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटियों (PCC), टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटियों (TCC) और संबंधित संगठनात्मक इकाइयों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।निर्देश में कहा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाना कांग्रेस की वैचारिक प्राथमिकताओं में रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पंचायती राज संबंधी विजन तथा 73वें और 74वें संविधान संशोधनों की भावना को आगे बढ़ाने में RGPRS की महत्वपूर्ण भूमिका है।AICC के अनुसार RGPRS सरपंचों, पंचायत सदस्यों और नगर निकाय पार्षदों से सीधे जुड़कर पार्टी संगठन और जमीनी नेतृत्व के बीच सेतु का काम करता है। संगठन को आगामी Tier-1, Tier-2 और Tier-3 पंचायतों तथा नगरीय निकायों के चुनावों में अभियान प्रबंधन, रणनीतिक योजना और घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया में सार्थक रूप से शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।राज्य और जिला कांग्रेस इकाइयों को RGPRS नेतृत्व के साथ समन्वय कर संयुक्त कार्यक्रम, सम्मेलन और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने को कहा गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नवनिर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभावित प्रत्याशियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने पर जोर दिया गया है।AICC ने कहा कि RGPRS के जमीनी अनुभव और संगठनात्मक नेटवर्क को कांग्रेस की मुख्यधारा की राजनीतिक रणनीति से जोड़ने से पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी। मध्यप्रदेश में इस संबंध में प्रदेश सचिव RGPRS राधेश्याम सिंगनदुपे ने पार्टी के निर्देशों के पूर्ण अनुपालन और संगठन को सक्रिय रूप से मजबूत करने की बात कही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मां के निधन के बाद चिन्मय कृष्ण दास को मिली 5 घंटे की पैरोल, अंतिम संस्कार में हुए शामिल एलएक्स होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, दीपक खंडेलवाल की तलाश