भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने पुलिस विभाग में पदोन्नति के बाद 150 निरीक्षक एवं समकक्ष अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक, विशेष शाखा तथा अंगुली चिन्ह संवर्ग के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (DSP) एवं समकक्ष पदों पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।जारी सूची में जिला बल के 98 निरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के 33 निरीक्षक, रक्षित निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी, विशेष शाखा के 6 निरीक्षक तथा अंगुली चिन्ह संवर्ग के 1 निरीक्षक शामिल हैं।जिला बल से पदोन्नत अधिकारियों में अमर सिंह सिकरवार को शिवपुरी में AJAK DSP, श्याम चंद्र शर्मा को आगर मालवा में AJAK DSP, अनिमेष कुमार द्विवेदी को कटनी में AJAK DSP, राजेश कुमार सिन्हा को रायसेन में AJAK DSP तथा बृजेश मिश्रा को शाजापुर में महिला सुरक्षा DSP बनाया गया है। वहीं नलिन बुधोलिया को AJAK रतलाम, उमेश यादव को AJAK विदिशा, रामदीन कंवर को DIG कार्यालय ग्रामीण रेंज इंदौर, संजू कामले को DIG कार्यालय देहात इंदौर और सीमा भंडारी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में DSP की जिम्मेदारी दी गई है।विशेष सशस्त्र बल संवर्ग में अजय कुमार सरस्वत को 10वीं बटालियन SAF सागर में असिस्टेंट कमांडेंट, हरिओम दीक्षित को EOW भोपाल में DSP, राकेश नामदेव को JNPA सागर में DSP और शैलेंद्र हजारी को ATS मुख्यालय भोपाल में DSP पदस्थ किया गया है। वहीं कई अधिकारियों को विभिन्न SAF बटालियनों में असिस्टेंट कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।रक्षित निरीक्षक संवर्ग में प्रवीण कुमार नायडू को बालाघाट जोन के DIG कार्यालय में DSP, दीपक कुमार पाटिल को ACP लाइन इंदौर, अमिता कुमारी सिंह को PTS इंदौर में DSP तथा सुनील कुमार दीक्षित को ट्रैफिक DSP सागर पदस्थ किया गया है।विशेष शाखा से पदोन्नत चंद्रशेखर बाघ, पुष्पलता बाजपेयी, गीता यादव, लाल प्रमोद प्रताप सिंह, मनीष जरवाल और शिवलाल मरकाम को विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल में DSP की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अंगुली चिन्ह संवर्ग के निरीक्षक दिनेश सिंह राठी को DSP फिंगरप्रिंट, जबलपुर जोन पदस्थ किया गया है।गृह विभाग के आदेश पर उप सचिव अनु भलावी के हस्ताक्षर हैं। पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीताम्बरा ऑटोमोबाइल के सौजन्य से धूमधाम से मनाया गया बड़ौत में श्रीकृष्ण छटी महोत्सव खड़े हनुमान मंदिर के समाधान को लेकर उमा भारती ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र