भोपाल। प्रदीप चौधरी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर से जुड़े मामले के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। 10 सितंबर 2026 को लिखे पत्र में उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं उज्जयिनी के हैं और शहर के धार्मिक स्थलों की गरिमा को उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता।उमा भारती ने पत्र में भोपाल के कमलापति पार्क के सामने सड़क चौड़ीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय सड़क का चौड़ीकरण किया गया था, लेकिन इस दौरान वहां स्थित मस्जिद को नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि पूरा प्लान बदलकर सड़क का निर्माण किया गया था, क्योंकि विकास और आस्था को साथ लेकर चलना जरूरी है।उन्होंने मुख्यमंत्री से इसी तरह का समाधान उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के मामले में निकालने का आग्रह किया। पत्र में कहा गया कि मंदिर की धार्मिक गरिमा को बनाए रखते हुए ऐसा रास्ता निकाला जा सकता है, जिसमें विकास कार्य भी प्रभावित न हो और आस्था का सम्मान भी कायम रहे।उमा भारती ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि उज्जैन शहर और उसके सभी धार्मिक स्थलों की गरिमा को मुख्यमंत्री स्वयं समझते हैं और उम्मीद है कि खड़े हनुमान मंदिर के मामले में भी वे उचित समाधान निकालेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में 150 निरीक्षक बने DSP, गृह विभाग ने जारी की नई पदस्थापना सूची खड़े हनुमान मंदिर विवाद: साध्वी हर्षानंद ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम