महू। बडगोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सितापाट में लाइसेंसी मैगजीन से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। बदमाश रात के अंधेरे में गोदाम की ग्रिल तोड़कर करीब 300 किलो जिलेटिन और फ्यूज चोरी कर फरार हो गए। विस्फोटक सामग्री की चोरी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में भी चिंता बढ़ गई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात 6 सितंबर की रात से 7 सितंबर की सुबह के बीच हुई। बदमाशों ने ग्राम सितापाट स्थित लाइसेंसी मैगजीन को निशाना बनाया और गोदाम की ग्रिल तोड़कर विस्फोटक सामग्री अपने साथ ले गए। घटना को पुलिस ने सामान्य चोरी के बजाय संवेदनशील मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है।गोदाम संचालक सूरज पाटीदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बडगोंदा थाने में मामला दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। टीम चोरी की घटना के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों, घटनास्थल के साक्ष्यों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री चोरी करने के पीछे बदमाशों का उद्देश्य क्या था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सागर शराब मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, न्यायिक जांच के आदेश लिफ्ट में फंसने की घटनाओं पर उठे सवाल, सख्त सुरक्षा नियम और जवाबदेही की मांग