भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2026 को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत 11 IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है, जबकि पांच अधिकारियों को विभिन्न विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।प्रमुख बदलावों में 2006 बैच के IAS अधिकारी अनिल सुचारी को आयुक्त, सागर संभाग से स्थानांतरित कर प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश भंडार गृह निगम, भोपाल तथा सचिव, मप्र शासन बनाया गया है। वहीं दिलीप कुमार (2008) को आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम से स्थानांतरित कर आयुक्त, सागर संभाग पदस्थ किया गया है।अनुभा श्रीवास्तव (2009) को प्रमुख राजस्व आयुक्त तथा आयुक्त, भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त के पद से स्थानांतरित कर सचिव, राजस्व विभाग बनाया गया है। सतेन्द्र सिंह (2009) को सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग सहित अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इसके अलावा नेहा मारव्या सिंह, निधि निवेदिता, अनुराग वर्मा, मयंक अग्रवाल, संदीप जी.आर., अवि प्रसाद और नेहा जैन की भी नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं।इन अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभाररघुराज एम.आर. को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार, तरूण राठी को आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाओं सहित विभिन्न पदों का अतिरिक्त प्रभार तथा कुमार पुरुषोत्तम को आयुक्त उद्योग एवं प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसी तरह शीतला पटले को श्रम आयुक्त, मध्य प्रदेश का तथा अनिशा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।आदेश मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के निर्देशानुसार उप सचिव (कार्मिक) सुमनलता माहौर के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में भोपाल के हॉकी खिलाड़ियों का जलवा, 40+ वर्ग में फाइनल का टिकट मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची