भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 5 सितंबर 2026 को राज्य प्रशासनिक सेवा के छह वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापनाएं की गई हैं।तबादला सूची के अनुसार नरोत्तम प्रसाद भार्गव (RR 2008) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पद से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा पदस्थ किया गया है।अखिलेश कुमार जैन (RR 2008) को अपर कलेक्टर, जिला गुना तथा सक्षम प्राधिकारी, गेल (इंडिया) लिमिटेड, विजयपुर के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सुरभि तिवारी (RR 2008) को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत विदिशा बनाया गया है।वहीं ओमप्रकाश सनोडिया (RR 2011) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत विदिशा से स्थानांतरित कर अपर मेला अधिकारी, सिंहस्थ, उज्जैन पदस्थ किया गया है।शैलेन्द्र सिंह (RR 2011) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सतना से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दतिया की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार सपना त्रिपाठी (RR 2012) को अपर कलेक्टर, जिला रीवा के पद से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सतना पदस्थ किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नवीन पदस्थापनाएं प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव (कार्मिक) द्वारा जारी किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले टटीरी के खाटू मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ भव्य संकीर्तन का आयोजन