इंदौर। आमिर खान। नगरीय निकाय उपचुनाव की घोषणा के साथ ही इंदौर के वार्ड क्रमांक 58 में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के बीच होने वाले मुकाबले के बीच अब भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने भी चुनावी मैदान में उतरने की दावेदारी पेश कर दी है। पार्टी की ओर से वार्ड में अपना प्रत्याशी उतारने को लेकर तैयारियां शुरू करने की बात कही गई है। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आबिद हुसैन बरकाती ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता से जुड़े हर मुद्दे को लेकर जमीन पर संघर्ष करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में लंबे समय से दो प्रमुख राजनीतिक दलों ने जनता के मुद्दों की अनदेखी की है।बरकाती ने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने इंदौर में भी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार जमीन पर आवाज उठाई है। उन्होंने दावा किया कि अब आमजन के बीच पार्टी के प्रति समर्थन बढ़ रहा है और जनता आजाद समाज पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है।उन्होंने कहा कि जब चुनाव जनता के मुद्दों पर होना है तो मैदान में जनता की पसंद की पार्टी का होना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ आजाद समाज पार्टी वार्ड 58 के उपचुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।वार्ड 58 में अब भाजपा और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के साथ आजाद समाज पार्टी की सक्रियता ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के संकेत दे दिए हैं। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के नाम और पार्टी की रणनीति स्पष्ट होने के बाद वार्ड का चुनावी समीकरण और दिलचस्प होने की संभावना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लाल किले की VIP गैलरी में स्वतंत्र भारद्वाज की मौजूदगी पर बवाल, निमंत्रण को लेकर उठे गंभीर सवाल IPS अधिकारी बी. निरंजन वायंगणकर का तबादला, बने ADG प्रशिक्षण