भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री बी. निरंजन वायंगणकर (1999 बैच) के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार वायंगणकर को उनके वर्तमान पद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से स्थानांतरित करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग की ओर से जारी आदेश राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश, सामान्य प्रशासन विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस मुख्यालय सहित संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।नवीन पदस्थापनाबी. निरंजन वायंगणकर (1999 बैच)➡️ वर्तमान पद: ADG साइबर, पुलिस मुख्यालय, भोपाल➡️ नवीन पद: ADG प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय, भोपाल Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वार्ड 58 के उपचुनावी दंगल में आजाद समाज पार्टी ने भी ठोकी ताल, उम्मीदवार उतारने की तैयारी ‘डबल मनी’ प्रकरण: बालाघाट पुलिस ने जारी की 14वीं सूची, 5 और 6 सितंबर को जमा होंगे आवेदन