महाराष्ट्र से तेलंगाना तक संदिग्ध ट्रांजेक्शन के कनेक्शन, करीब 15 बैंक खातों की जांच में जुटी क्राइम ब्रांचइंदौर। प्रदीप चौधरी। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध बैंक खातों के जरिए देशभर में रकम के लेनदेन से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खातों का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में होने वाले संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए किया जा रहा था। अतिरिक्त डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अपने बैंक खाते के अलावा बैंक ऑफ इंडिया में एक ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवाया था। इन खातों में अलग-अलग स्थानों से रकम आने के बाद उसे अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली है।पुलिस को इन खातों से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई राज्यों में रकम ट्रांसफर किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। जांच में देशभर में करीब 15 संदिग्ध बैंक खातों के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है। इन खातों से जुड़े ट्रांजेक्शन और साइबर ठगी की शिकायतों को खंगाला जा रहा है।क्रिप्टोकरेंसी में रकम बदलने की भी जांचपुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने बैंक खाते किसके कहने पर खुलवाए थे और उनमें रकम कहां से आती थी। पुलिस को आशंका है कि रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने के बाद आगे भेजा गया। कुछ रकम को क्रिप्टोकरेंसी में बदले जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि संदिग्ध रकम का कोई हिस्सा विदेश भेजा गया था या नहीं। आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच के साथ संबंधित जोन की पुलिस टीमें भी बैंक खातों और उनसे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उज्जैन में अघोरी किन्नर का कथित वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR आदिवासी अंचल में बच्चों की मौत के बीच सीएमएचओ बदले, डॉ. मनोज पांडे होंगे नए सीएमएचओ