श्मशान में चिता के पास आपत्तिजनक गतिविधि का आरोप, गिरफ्तारी के बाद एक और वीडियो सामने आयाउज्जैन। प्रदीप चौधरी। उज्जैन में किन्नर अखाड़े से जुड़ी बताई जा रही अघोरी काली उर्फ नंद गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। वीडियो में महिला के जलती चिता के पास कथित तौर पर मानव अवशेष निकालकर सेवन करने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर संबंधित अघोरी किन्नर को गिरफ्तार किया है। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की वास्तविकता क्या है।बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद एक अन्य वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी द्वारा पुलिस और प्रशासन को कथित तौर पर चुनौती देते हुए आपत्तिजनक बयान दिए जाने की बात कही जा रही है।घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता समेत उससे जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नितेश राणे का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- सनातन पर बोलने जैसी हिम्मत कुरान पर भी दिखाएं फर्जी बैंक खातों से देशभर में साइबर ठगी का नेटवर्क, इंदौर में एक आरोपी गिरफ्तार