भारत-वेस्टइंडीज टी-20 को लेकर भ्रामक पोस्ट और वीडियो वायरल, एमपीसीए ने क्रिकेट प्रेमियों को किया सतर्कइंदौर। प्रदीप चौधरी । होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को प्रस्तावित भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच को लेकर टिकटों की बिक्री अभी शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर टिकट बुकिंग के नाम पर भ्रामक जानकारी प्रसारित होने लगी है। इंटरनेट मीडिया पर कुछ पोस्ट और वीडियो में टिकटों की कीमत और बिक्री से जुड़ी जानकारियां साझा की जा रही हैं। आशंका है कि इनका इस्तेमाल क्रिकेट प्रेमियों को झांसे में लेकर ठगी के लिए किया जा सकता है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के इंदौर मुकाबले के टिकटों का आधिकारिक शेड्यूल अभी घोषित नहीं हुआ है। न ही टिकटों की कीमत और बिक्री शुरू होने की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा की गई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर टिकटों की कीमत 800 से लेकर 7 हजार रुपए तक बताए जाने वाले पोस्ट और वीडियो प्रसारित हो रहे हैं।सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो और रील में दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं कप्तानों की प्रोफाइल भी दिखाई जा रही है। इनमें तथ्यों की गलत जानकारी भी सामने आ रही है। मसलन, एक वीडियो में सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का कप्तान बताया गया है, जबकि वर्तमान टीम संबंधी जानकारी से यह दावा मेल नहीं खाता।मामले को लेकर एमपीसीए ने क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे टिकट संबंधी किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसके आधिकारिक स्रोत से पुष्टि करें। किसी अनजान व्यक्ति, लिंक या सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से टिकट खरीदने अथवा भुगतान करने से बचें।पिछली बार की घटनाओं के बाद सतर्कतापिछले मैचों के दौरान टिकटों की कालाबाजारी और धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए इस बार भी व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और एमपीसीए के बीच चर्चा के बाद टिकट बिक्री तथा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देश तैयार किए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में पुलिस के पास किसी ठगी की शिकायत नहीं पहुंची है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नायब तहसीलदार बनकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से 50 हजार की ठगी, फर्जी ट्रांजैक्शन का खेल रचा विवेक तन्खा की पोस्ट ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी की पोल खोल दी : भाजपा