इंदौर। प्रदीप चौधरी। कांग्रेस द्वारा छात्रों के मुद्दों को लेकर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा की सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई को उजागर कर दिया है। यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस कार्यक्रम को छात्रों की आवाज और छात्र आंदोलन के रूप में प्रस्तुत कर रही है, वह अब नेताओं के बीच राजनीतिक प्रभाव और वर्चस्व स्थापित करने की कवायद बनता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के स्थान को लेकर भी कांग्रेस नेताओं के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं, जिससे यह सवाल उठता है कि पार्टी को वास्तव में छात्रों के मुद्दों की चिंता है या नेताओं की अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का छात्रों के हितों से कोई वास्तविक सरोकार नहीं है और पूरा कार्यक्रम राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने की कोशिश है। उन्होंने इसे कांग्रेस के भीतर चल रही ‘राजनीतिक फ्रेंचाइजी’ की कवायद बताते हुए कहा कि जीतू पटवारी की यह राजनीति ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।यादव ने दावा किया कि आने वाले समय में कांग्रेस के भीतर से ही इस राजनीतिक कार्यशैली का विरोध सामने आएगा। उन्होंने कांग्रेस से छात्रों के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय उनके वास्तविक हितों पर ध्यान देने की बात कही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टिकट बिक्री शुरू नहीं, सोशल मीडिया पर फर्जी बुकिंग का खेल पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार, लापरवाही पर प्रधान आरक्षक निलंबित