भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला एक बार फिर राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की।कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के समक्ष पूरे मामले को रखते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंत्री की टिप्पणी से देश की सेना में सेवाएं दे रही महिला अधिकारी का अपमान हुआ है और ऐसे बयान को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करते हुए संवैधानिक एवं कानूनी स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सेना के जवानों और अधिकारियों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।मामले को लेकर प्रदेश की सियासत में पहले से ही बयानबाजी तेज है। अब कांग्रेस विधायकों की राज्यपाल से मुलाकात के बाद विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग ने राजनीतिक बहस को और गरमा दिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हिंदवी स्वराज्य सेना में नई नियुक्तियां, रवि वर्मा संभागीय अध्यक्ष और सपना चौहान महिला परिषद की अध्यक्ष बनीं मोबाइल पर बात करते हुए बाइक दौड़ाना पड़ा महंगा, बिना हेलमेट और लाइसेंस भी मिला युवक