इंदौर। हिंदवी स्वराज्य सेना की त्रैवार्षिक बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में इंदौर संभाग के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए रवि वर्मा को हिंदवी स्वराज्य सेना, इंदौर संभाग का संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इसी क्रम में सपना रमेश चौहान को हिंदवी स्वराज्य सेना, इंदौर संभाग की संभागीय अध्यक्ष—महिला परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों का कार्यकाल आगामी तीन वर्षों का रहेगा।बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक सेवा के कार्यों को गति देने और इंदौर संभाग में संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष एडवोकेट अमित पांडेय गुरु, उपाध्यक्ष अभिषेक रघुवंशी, संगठन मंत्री अमित देशमुख, महामंत्री अमित परिहार, मंत्री कमल ठाकुर, कार्यालय मंत्री अविनाश अजमेरा, मीडिया प्रभारी दिकेश यादव, कोषाध्यक्ष नितिन भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।संगठन की ओर से कहा गया कि नई जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक सेवा, संगठन विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आठ साल पुराना मामला खत्म, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल समेत सभी आरोपी बरी कर्नल सोफिया कुरैशी के कथित अपमान के मामले में कांग्रेस का मोर्चा, राज्यपाल से कार्रवाई की मांग