नई दिल्ली। विवेक जैन। दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में अब्या प्रोडक्शन की ओर से महान संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के सदाबहार गीतों पर आधारित एक भव्य स्पेशल सिंगिंग शो का आयोजन किया गया। कराओके और लाइव सिंगिंग से सजे इस संगीत समारोह में कलाकारों ने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लोकप्रिय सुपरहिट गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायन के साथ-साथ आकर्षक डांस प्रस्तुतियों ने भी समां बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी एंकर एवं आर्टिस्ट उपमा दुआ ने किया। अपनी शानदार एंकरिंग, चुलबुले अंदाज और नटखट बातों से उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों को बांधे रखा। खास बात यह रही कि उपमा दुआ ने इसी भव्य मंच से पहली बार बतौर सिंगर अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत भी की। उनकी गायकी को दर्शकों ने खूब सराहा। शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली सिंगर्स ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अब्या प्रोडक्शन की ब्रांड एंबेसडर भूमिका मलिक ने भी अपनी शानदार गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों और कलाकारों का अब्या प्रोडक्शन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों एवं सिंगर्स को उपहार भेंट किए गए तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अब्या प्रोडक्शन के सीईओ योगेश मलिक एवं उनकी धर्मपत्नी बबली मलिक ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। शो में समाजवादी पार्टी शामली के जिला अध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व एसएचओ दिल्ली पुलिस देवेंद्र राठी, सर्वखाप चौधरी ब्राहमण समाज पंडित नरेश शर्मा, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर प्रमोद नैन, एक्टर एण्ड़ मॉड़ल सार्थक चौधरी, मॉड़ल एण्ड़ एक्ट्रेस मीनाक्षी मदान, डायरेक्टर सीमा डोगरा, मेक ओवर फोजिया हुसैन, नरेश बंसल, फेमस डांसर सिमरन अरोड़ा, उदित नारायण के ब्रदर संजय नारायण, एंकर व आर्टिस्ट उपमा दुआ, अब्या प्रोडक्शन की ब्रांड़ एम्बेस्डर भूमिका मलिक, फेमस मॉडल एंड एक्टर राजेश महाजन, शीतल सिंह, बालाजी प्रोडक्शंस के धर्मेंद्र तोमर, सोशल एक्टिविस्ट कविता अरोड़ा, अविनाश सैनी, अंजू, टिक्कू मॉडल, तिलक खेड़ा, मनोज धामा सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फुटपाथ पर सजा ‘विशाल’ शोरूम! निगम की आंखों के सामने पक्का निर्माण, शिकायतें भी बेअसर सुभाष चंद्र के ₹6.5 करोड़ के रिपेमेंट प्लान पर बैंकों की आपत्ति, NCLAT पहुंचे कैनरा और यूनियन बैंक