भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने 29 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया है।आदेश के अनुसार 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), गुप्त वार्ता के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, साइबर, पुलिस मुख्यालय भोपाल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह प्रभार उन्हें खेल एवं युवक कल्याण विभाग से वापस लेते हुए सौंपा गया है।अंशुमन यादव वर्तमान में संचालक, खेल एवं युवक कल्याण, मध्यप्रदेश के पद पर पदस्थ थे। अब वे पुलिस मुख्यालय में गुप्त वार्ता और साइबर से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व संभालेंगे।वहीं, 1995 बैच के IPS अधिकारी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक का दायित्व सौंपा गया है। वे वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विसबल एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एसआईएसएफ, पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।गृह विभाग के आदेश में 1993 बैच के IPS अनिल कुमार को विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा के वर्तमान दायित्व के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक का अतिरिक्त प्रभार तथा 1997 बैच के IPS डी. श्रीनिवास वर्मा को नारकोटिक्स एवं एसआईएसएफ के साथ विसबल का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने का भी उल्लेख है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स डील वाले 2021 के मामले में वांछित आरोपी अकरम खान गिरफ्तार अमेरिका में गूंजा नानी की ‘द पैराडाइज’ का ‘येशा नागुला’, डलास में हजारों फैंस के बीच लॉन्च हुआ दूसरा गाना