इंदौर। प्रदीप चौधरी। संयोगितागंज पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर नकबजनी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद किया है। बरामद माल में करीब 100 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में चोरी की वारदात हुई थी। परिवार मकान में ताला लगाकर रिश्तेदार की शादी में शामिल होने शहर से बाहर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए।घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष तकनीकी टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की।लगातार निगरानी और जांच के बाद पुलिस ने रोहित उर्फ छोला और चंदन पिता गणेश अकोले, दोनों निवासी इंदौर, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात कबूल करने की बात सामने आई। उनकी निशानदेही पर नेमावर रोड स्थित एक गुप्त ठिकाने से चोरी का पूरा माल बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान शहर में हुई अन्य नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 24 घंटे में मंदिर चोरी का पर्दाफाश, शातिर आरोपी गिरफ्तार गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, फर्जी लिंक से 1.20 लाख की साइबर ठगी