इंदौर। प्रदीप चौधरी। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। मुंबई के एक अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर संपर्क नंबर सर्च करना एक महिला को महंगा पड़ गया। सर्च के दौरान मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के बाद कथित साइबर ठगों ने खुद को अस्पताल का प्रतिनिधि बताकर महिला को फर्जी लिंक भेजा। लिंक के जरिए भुगतान कराने के बाद उसके खाते से करीब 1.20 लाख रुपये निकाल लिए गए। जानकारी के मुताबिक, महिला मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपॉइंटमेंट बुक कराने के लिए गूगल पर अस्पताल का मोबाइल नंबर तलाश रही थी। सर्च में मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद सामने वाले व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का प्रतिनिधि बताया और अपॉइंटमेंट प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर एक लिंक भेजा।महिला ने लिंक पर क्लिक कर डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया। इसके करीब आधे घंटे बाद उसके मोबाइल पर खाते से लगातार रकम कटने के मैसेज आने लगे। बैंक खाते की जानकारी लेने पर पता चला कि उसके खाते से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये की रकम निकाल ली गई है।घटना के बाद महिला ने परदेशीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अस्पताल, बैंक या अन्य संस्थान का संपर्क नंबर इंटरनेट पर सर्च करते समय आधिकारिक वेबसाइट से नंबर की पुष्टि करें और अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर भुगतान या बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंद मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, 25 लाख का माल बरामद महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, फीकी चाय पिलाकर जताया विरोध