बालाघाट। भरवेली थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो मंदिरों में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने मामले में रजा नगर निवासी राहुल सहारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार करने की बात सामने आई है। आरोपी के कब्जे से नगदी, चांदी के आभूषण और वारदात में प्रयुक्त रेंजर साइकिल समेत करीब 55 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 25 और 26 अगस्त की दरमियानी रात भरवेली के पुराने हनुमान मंदिर और बघोली स्थित साईं मंदिर के ताले तोड़कर दानपेटियों से नगदी तथा चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद भरवेली पुलिस ने क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।जांच के दौरान पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर राहुल सहारे को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों मंदिरों में चोरी की वारदात में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से 6 हजार रुपये नगद, चांदी का मुकुट, चांदी की चैन, चांदी का सिक्का और वारदात में प्रयुक्त रेंजर साइकिल बरामद की। साइकिल की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और मारपीट सहित 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 249/2026 और 250/2026 के तहत धारा 305(d), 331(4) BNS में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम की भूमिकाकार्रवाई सीएसपी मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी भूपेन्द्र पन्द्रो और भरवेली पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का खुलासा किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बालाघाट प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र, नागरिक उठा सकेंगे सुविधाओं का लाभ बंद मकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, 25 लाख का माल बरामद
You must be logged in to post a comment.