1 सितंबर से अब तक तुवर ₹111 से बढ़कर ₹130 किलो; चना, मूंग, उड़द और मसूर के भाव भी बढ़ेभोपाल। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही किराना बाजार में महंगाई का असर दिखाई देने लगा है। शक्कर के बाद अब दालों के बढ़ते दाम ने रसोई का बजट प्रभावित करना शुरू कर दिया है। भोपाल के थोक किराना बाजार में पिछले कुछ दिनों में प्रमुख दालों के भाव में तेजी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी तुवर दाल में देखने को मिली है।भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू के मुताबिक, अच्छी क्वालिटी की तुवर दाल जो करीब एक सप्ताह पहले 119 रुपए प्रति किलो थी, अब बढ़कर 130 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। यानी एक सप्ताह में करीब 10 रुपए प्रति किलो की तेजी आई है। वहीं 1 सितंबर को तुवर दाल का भाव करीब 111 रुपए प्रति किलो था। इस तरह सितंबर की शुरुआत से अब तक तुवर दाल करीब 19 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है।अन्य दालों के भाव भी बढ़ेदालों में तेजी केवल तुवर तक सीमित नहीं है। व्यापारियों के अनुसार चना दाल में करीब 400 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आई है। 1 सितंबर को चना दाल करीब 76 रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 80 रुपए प्रति किलो हो गई है।इसी तरह हरी मूंग 85 से बढ़कर 89 रुपए, मूंग मोगर 91 से 93 रुपए, उड़द मोगर 102 से 105 रुपए और मसूर दाल 73 से बढ़कर 76 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।त्योहार और शादियों के सीजन से मांग बढ़ने की उम्मीदविवेक साहू के अनुसार, दालों की कीमतों में मौजूदा तेजी के पीछे मांग और आपूर्ति का संतुलन बिगड़ना प्रमुख कारण है। गणेश उत्सव के बाद नवरात्रि और दीपावली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। इसके साथ ही विवाह सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में दालों की खपत बढ़ने की संभावना को देखते हुए बाजार में अग्रिम मांग बनने लगी है।व्यापारी और मिलर्स भी आने वाली मांग को देखते हुए स्टॉक तैयार कर रहे हैं। दूसरी ओर उत्पादक राज्यों की मंडियों में आवक सामान्य से कम रहने और पुराने स्टॉक में कमी आने से बाजार में उपलब्धता पर दबाव बढ़ा है। नई फसल की पर्याप्त आवक शुरू होने में अभी समय है।मौसम और आयात का भी असरव्यापारियों के मुताबिक दालों की कीमतों को केवल स्थानीय बाजार की स्थिति से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। दलहन उत्पादक क्षेत्रों में बारिश और मौसम की स्थिति, बुवाई, संभावित उत्पादन तथा नई फसल की आवक जैसे कारक भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।इसके अलावा भारत की आयात जरूरत के चलते म्यांमार, कनाडा सहित अन्य देशों से आने वाली दालों की कीमत और आपूर्ति का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ता है। आयातित माल की परिवहन और लॉजिस्टिक्स लागत का असर भी अंततः थोक और खुदरा कीमतों पर दिखाई देता है।शक्कर के भाव में गिरावट का दिया उदाहरणविवेक साहू ने दालों की मौजूदा तेजी के बीच शक्कर के बाजार का उदाहरण देते हुए बताया कि शक्कर का भाव एक समय करीब 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद सरकार के हस्तक्षेप और बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के प्रयासों के बाद भाव घटकर करीब 52 रुपए प्रति किलो तक आ गया।व्यापारियों का कहना है कि इसी तरह दालों के मामले में भी यदि बाजार में पर्याप्त बफर स्टॉक उपलब्ध कराया जाए तो कीमतों पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है।फिलहाल तुवर दाल में सितंबर की शुरुआत से करीब 19 रुपए प्रति किलो की तेजी समेत अन्य प्रमुख दालों के बढ़ते भाव ने त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में नई फसल की आवक, बाजार में उपलब्ध स्टॉक और सरकारी कदम दालों की कीमतों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ‘चौड़ाई’ वाले बयान पर बवाल, अब संध्या यादव ने किया कैलाश विजयवर्गीय का बचाव इलाज के दौरान कुनो में नामीबियाई चीता ‘गौरव’ की मौत