इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। वायरल वीडियो में विजयवर्गीय को संध्या यादव के संदर्भ में “चौड़ाई बढ़ गई” कहते सुना जा सकता है। इस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए भाजपा और मंत्री से सवाल किए। विवाद के बीच अब पार्षद संध्या यादव खुद कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में सामने आई हैं। उन्होंने विजयवर्गीय को पिता समान बताते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत संदर्भ में लिया जा रहा है। संध्या यादव के मुताबिक, ‘चौड़ाई बढ़ने’ वाली बात मालवा अंचल की आम बोलचाल और स्नेह की भाषा का हिस्सा है। संध्या यादव ने कांग्रेस के आरोपों को राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास बताया। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विवाद के बीच कैलाश विजयवर्गीय की ओर से भी सफाई सामने आने की खबर है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राहुल गांधी के हॉस्टल मुद्दे पर सियासत तेज, कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार शक्कर के बाद अब दालों में तेजी, एक सप्ताह में तुवर ₹10 महंगी