बड़वानी। प्रदीप चौधरी। पुलिस और बच्चों के बीच की दूरी कम करने तथा उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सही दिशा विकसित करने के उद्देश्य से बड़वानी पुलिस ने ‘बाल संवाद—उम्मीद का उजाला’ पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक पदंविलोचन के नेतृत्व में आयोजित इस संवाद में बच्चों से सीधे बातचीत कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को प्रतिदिन रात में सोने से पहले कम से कम दो पेज अच्छी पुस्तक पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने गीता, सत्यार्थ प्रकाश और स्वामी विवेकानंद के साहित्य का अध्ययन करने पर जोर देते हुए कहा कि अच्छी किताबें व्यक्ति के विचारों और आंतरिक ऊर्जा को मजबूत करती हैं।उन्होंने बच्चों से अपने जीवन में एक आदर्श चुनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्तित्व जैसा बनना चाहते हैं, उसकी तस्वीर अपने पास रखकर उसके लक्ष्य और संघर्ष से प्रेरणा लें। इसके लिए उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में कपिल देव और सचिन तेंदुलकर जैसे उदाहरणों का उल्लेख किया।बच्चों को प्रेरित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और संघर्ष का उदाहरण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रीकृष्ण ने कभी संघर्ष से मुंह नहीं मोड़ा और आगे चलकर पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बने। महाभारत का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि जब अर्जुन युद्धभूमि में अपने ही परिजनों को देखकर विचलित हुए, तब श्रीकृष्ण ने उन्हें कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास पैदा करना है। साथ ही उन्हें अपराध, नशे और गलत संगत से दूर रखते हुए सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है। पुलिस का संदेश है कि थाना केवल कार्रवाई और भय का स्थान नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बच्चों के लिए मार्गदर्शन और सहायता का केंद्र भी हो सकता है।बड़वानी पुलिस की यह पहल बच्चों और पुलिस के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत करने के साथ-साथ उनके भीतर ‘उम्मीद का उजाला’ जगाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राखी पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल सक्रिय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सश्रम कारावास