बालाघाट। मध्य प्रदेश की बालाघाट पुलिस ने वर्ष 2023 की आरक्षक भर्ती परीक्षा में कथित धांधली के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी विवेक शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी परीक्षा केंद्र के कंप्यूटर सिस्टम को हैक कर अभ्यर्थियों को अनुचित तरीके से पास कराने में मदद करता था।मामला अगस्त 2023 में वारासिवनी थाना क्षेत्र के सरदार पटेल विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र में आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा से जुड़ा है। परीक्षा के दौरान कंप्यूटर सिस्टम हैक किए जाने की शिकायत परीक्षा केंद्र की पर्यवेक्षक सोनिया साहू ने पुलिस से की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस इस मामले में पूर्व में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी विवेक शर्मा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। लंबे समय से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बालाघाट पुलिस अधीक्षक की ओर से 10 हजार रुपये का नगद इनाम घोषित किया गया था।घेराबंदी कर पकड़ावारासिवनी थाना पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय विवेक शर्मा, निवासी सिहोरा, जिला शिवपुरी के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 53.39 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ उज्जैन का तस्कर गिरफ्तार राऊ थाने में शिवसेना पदाधिकारियों से कथित दुर्व्यवहार का आरोप, 48 घंटे में कार्रवाई की मांग