इंदौर। शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत लसूडिया पुलिस ने एक युवक को देशी पिस्टल और जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद हथियार की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लसूडिया थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और उनकी खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के संबंध में लगातार निगरानी और सूचना संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान 23 अगस्त की रात डीमार्ट निपानिया के सामने स्थित खाली मैदान में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।पुलिस ने संदिग्ध को पकड़कर उसकी विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउंड बरामद हुआ। पूछताछ में युवक हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।पुलिस ने आरोपी की पहचान बंटी साहू (21), निवासी विस्तारा कांकड़, गोयल ग्रीन, इंदौर के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना लसूडिया में अपराध क्रमांक 1327/2026, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।हथियार के स्रोत की जांचपुलिस अब आरोपी से बरामद देशी पिस्टल के स्रोत को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य बिंदु यह पता लगाना है कि आरोपी को हथियार कहां से मिला और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या अवैध हथियार नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की गतिविधियों पर निगरानी लगातार जारी है और ऐसे मामलों में आगे भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।जप्त सामग्री: एक देशी पिस्टल और एक जिंदा राउंड, अनुमानित कीमत ₹25,000। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जैन मिलन बड़ौत द्वारा द्वितीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं जैन युवा सम्मेलन आयोजित इंदौर पुलिस को मिले आधुनिक तकनीकी संसाधन, अपराध अनुसंधान से फील्ड पुलिसिंग तक होगी मजबूती