इंदौर। स्मार्ट और वैज्ञानिक पुलिसिंग की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पुलिस आधुनिकीकरण के तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल से इंदौर पुलिस को कई अत्याधुनिक तकनीकी संसाधन प्राप्त हुए हैं। इन उपकरणों का उपयोग अपराध अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, अपराधियों की पहचान, निगरानी, फील्ड पुलिसिंग और नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में किया जाएगा।

24 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने इन नवीन संसाधनों का अवलोकन किया और अधिकारियों से उनकी कार्यप्रणाली एवं पुलिसिंग में उपयोगिता की जानकारी ली।

फिंगरप्रिंट जांच से लेकर निगरानी तक आधुनिक उपकरण

इंदौर पुलिस को प्राप्त संसाधनों में एक Fingerprint Optical Comparator, एक Cyanoacrylate Fuming Chamber, 35 Fingerprint Enrollment Device, 188 Web Camera, 35 QR Code Printer, 60 Body Worn Camera और 140 Binocular शामिल हैं। इसके अलावा Sound Level Meter (Decibel Meter) भी उपलब्ध कराया गया है।

इन उपकरणों में फिंगरप्रिंट से जुड़े अत्याधुनिक संसाधन अपराध स्थल से मिले साक्ष्यों के वैज्ञानिक परीक्षण और विश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे संदिग्धों और आरोपियों की पहचान में पुलिस को तकनीकी सहायता मिलेगी तथा अपराध अनुसंधान को अधिक सटीक बनाया जा सकेगा।

Body Worn Camera से बढ़ेगी पारदर्शिता

फील्ड ड्यूटी और पुलिस कार्रवाई के दौरान Body Worn Camera का इस्तेमाल पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करेगा। वहीं Web Camera और QR Code Printer के माध्यम से तकनीक आधारित तथा प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

140 Binocular का उपयोग निगरानी, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी ड्यूटी में किया जाएगा। वहीं Sound Level Meter के जरिए ध्वनि स्तर की निगरानी और निर्धारित मानकों के पालन की कार्रवाई में सहायता मिलेगी।

अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी आधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली को अच्छी तरह समझकर उनका सुनियोजित, जिम्मेदारीपूर्ण और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में प्रभावी पुलिसिंग के लिए तकनीक का बेहतर इस्तेमाल जरूरी है। आधुनिक संसाधनों से अपराध अनुसंधान, साक्ष्य संकलन, अपराधियों की पहचान और फील्ड पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी।

प्राप्त उपकरणों को आवश्यकता के अनुसार इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की संबंधित इकाइयों और अधिकारियों को उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि इनका प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मयंक अवस्थी, सभी पुलिस उपायुक्त, फिंगरप्रिंट जोनल उप पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NEWS NATIONAL WORLD (NNW NEWS) / NNW TV NEWS NATIONAL WORLD (NNW NEWS) is a trusted digital media group and online Hindi news portal providing the latest breaking news and updates from India and around the world. Our coverage includes Politics, Crime, Public Issues, Sports, Entertainment, Bollywood, Business, Lifestyle, Art & Culture, Tourism, Social Affairs, and more. Our mission is to deliver accurate, reliable, and impactful journalism while keeping our audience informed about important developments at local, national, and international levels. "NEWS NATIONAL WORLD – Trusted Digital Media for Accurate News & Meaningful Stories." -- Management & Editorial Team -- Managing Director (MD) Ankul Pratap Singh Baghel Mobile: +91 85168 70370 // Editor Gaurav Jain (Indore) Mobile: +91 98276 74717 // Associate Editor Aamir Khan Mobile: +91 90099 11100 // Divisional Bureau Chief (Indore) Pradeep Chaudhary Mobile: +91 94250 52518 // Rewa Editor Kushmendra Singh Mobile: +91 94247 01399 // Join NEWS NATIONAL WORLD Share local news, public issues, social activities, events, sports updates, and important information from your area with us. For News Coverage, Advertising & Business Inquiries: Mobile: +91 85168 70370 Email: allindiamedia12340@gmail.com Follow and join the NEWS NATIONAL WORLD (PVT. LTD.) WhatsApp Channel for fast, reliable, and authentic news updates. NNW TV | NNW NEWS

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading