उज्जैन, 23 अगस्त। गुमशुदा और अपहृत बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘मुस्कान अभियान’ के तहत जीआरपी उज्जैन ने तत्परता दिखाते हुए 15 वर्षीय अपहृता बालिका को ट्रेन से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस के अनुसार थाना निशातपुरा, जिला भोपाल में अपराध क्रमांक 750/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में 15 वर्षीय बालिका के अपहृत होने की सूचना थी। जीआरपी उज्जैन को जानकारी मिली कि बालिका ट्रेन क्रमांक 12720 जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से भोपाल से उज्जैन आ रही है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन उज्जैन पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया। ट्रेन के उज्जैन पहुंचते ही जीआरपी टीम ने सभी कोचों में सघन चेकिंग की। इसी दौरान पुलिस टीम ने बालिका की पहचान कर उसे सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।महिला पुलिसकर्मियों ने बालिका की आवश्यक काउंसलिंग और पूछताछ की। इसके बाद उसके सुरक्षित मिलने की सूचना तत्काल थाना निशातपुरा पुलिस और परिजनों को दी गई। बाद में थाना निशातपुरा की पुलिस टीम और परिजन उज्जैन पहुंचे। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।बालिका के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने जीआरपी उज्जैन की तत्परता और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार जताया।इनकी रही सराहनीय भूमिकाकार्रवाई में निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक बी.एस. कुशवाह, महिला आरक्षक आरती गौर और महिला आरक्षक शिल्पा मोगिया सहित जीआरपी उज्जैन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।#GRPUjjain #MuskanAbhiyan #UjjainNews #ChildSafety #RailwayPolice #MadhyaPradesh Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रोफ़ेसर सुमित सरकार : बेबाक इतिहासकार, जो बने-बनाये आख्यानों को नकारते थे “हम जज कोई भगवान नहीं हैं, हर फैसला सही होना मुमकिन नहीं”: विदाई समारोह में बोले जस्टिस संजय करोल