इंदौर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए इंदौर पुलिस लगातार नए-नए जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पलासिया चौराहे पर यातायात जागरूकता का अनोखा नवाचार देखने को मिला, जहां गोरिल्ला कैरेक्टर ने चौराहे पर पहुंचकर वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया, यातायात पुलिस के अधिकारी और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। गोरिल्ला कैरेक्टर चौराहे पर वाहन चालकों और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। उसके अनोखे अंदाज में दिए गए संदेश से वाहन चालक भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक होते नजर आए।जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करने वालों को समझायाअभियान के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन खड़ा करने वाले चालकों को गोरिल्ला कैरेक्टर ने इशारों के जरिए समझाया कि जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन के लिए निर्धारित है। यहां वाहन खड़ा नहीं किया जाना चाहिए। संदेश मिलने के बाद कई वाहन चालकों ने अपने वाहन स्टॉप लाइन के पीछे कर लिए।रॉन्ग साइड वाहन चालकों को भी दिया संदेशरॉन्ग साइड से आने वाले वाहन चालकों को भी गोरिल्ला कैरेक्टर ने सही दिशा में वाहन चलाने का संदेश दिया। अनोखे तरीके से दी गई समझाइश का वाहन चालकों पर असर दिखाई दिया और कई लोगों ने तत्काल अपने वाहन सही दिशा में कर लिए।बुजुर्गों को कराया सुरक्षित सड़क पारअभियान के दौरान गोरिल्ला कैरेक्टर ने पैदल यात्रियों और बुजुर्गों को सड़क पार कराने में भी मदद की। इसके साथ ही चौराहे पर यातायात संचालन में सहयोग करते हुए हाथों के इशारों से वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए किया प्रेरितदोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए भी जागरूक किया गया। गोरिल्ला कैरेक्टर के इस अनोखे अंदाज ने बच्चों से लेकर वाहन चालकों और पैदल यात्रियों तक का ध्यान आकर्षित किया।पुलिस का उद्देश्य ऐसे नवाचारों के माध्यम से नागरिकों को मनोरंजक, सहज और प्रभावी तरीके से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग नियमों का पालन केवल कार्रवाई के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी समझकर करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ अभियान में 50 युवाओं ने नशा छोड़ने का लिया संकल्प जागरूकता पाठशाला में विद्यार्थियों ने सीखा कानून, अधिकार, सुरक्षा और जिम्मेदारी का पाठ