इंदौर। विद्यार्थियों में कानून की सामान्य जानकारी, सुरक्षा बोध, नागरिक दायित्व और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में पुलिस और विद्यार्थियों के बीच संवाद के माध्यम से कानून, अधिकार और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में शहर के चार चयनित विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस अधिकारी विद्यार्थियों को कानून, नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य, महिला और बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, यातायात नियम, सड़क सुरक्षा तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।चार स्कूलों में आयोजित हुए कार्यक्रमसांदीपनि महाराजा शिवाजीराव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिमनबाग में उप निरीक्षक अभिरुचि कनौजिया ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कानून, बाल सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के साथ मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संवैधानिक प्रावधान, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।सांदीपनि अहिल्याश्रम क्रमांक-01 कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पॉलोग्राउंड में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अजाक) संध्या राय ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने संवैधानिक मूल्य एवं अधिकार, महिला एवं बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। छात्राओं को साइबर और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों को समझने के लिए प्रेरित किया गया।सांदीपनि हायर सेकेंडरी स्कूल, नंदानगर के विद्यार्थियों को उप निरीक्षक निधि मित्तल और टीम द्वारा थाना परदेशीपुरा का भ्रमण कराया गया। विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और कानून, सुरक्षा तथा जिम्मेदार नागरिकता से जुड़े विषयों की जानकारी प्राप्त की।सांदीपनि शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मल्हार आश्रम में उप निरीक्षक मीना चौहान और टीम ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विभिन्न कानूनी प्रावधानों, व्यक्तिगत एवं सामाजिक सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई।साइबर सुरक्षा से लेकर नशे के दुष्परिणामों तक जागरूकताकार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य, किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, सोशल मीडिया सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियम और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी गई।पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल स्वयं सुरक्षित और जागरूक बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने परिवार, मित्रों और समाज में भी कानून के प्रति जागरूकता, साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा जिम्मेदार नागरिकता का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के माध्यम से पुलिस और विद्यार्थियों के बीच संवाद व विश्वास को मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पलासिया चौराहे पर ‘गोरिल्ला’ ने संभाली ट्रैफिक की कमान, अनोखे अंदाज में समझाया सड़क सुरक्षा का महत्व बाल अपराधों की रोकथाम और संरक्षण को लेकर पुलिस अधिकारियों की विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला
You must be logged in to post a comment.