भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को राज्य के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 32 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले व नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस तबादला सूची में कई जिलों के जिला पंचायत सीईओ (CEO), नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और एसडीएम (SDM) स्तर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। प्रमुख IAS अधिकारियों की नई पदस्थापनाएँ: इंदौर नगर निगम: आशीष (2022) को आयुक्त, नगर पालिक निगम, इंदौर नियुक्त किया गया है। ग्वालियर नगर निगम: संघ प्रिय (2018) के स्थान पर अभिषेक चौधरी (2018) को ग्वालियर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं संघ प्रिय को CEO, जिला पंचायत, सिंगरौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सतना नगर निगम: डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019) को आयुक्त, नगर पालिक निगम, सतना के साथ CEO, स्मार्ट सिटी, सतना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भोपाल नगर निगम: अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018) को अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल पदस्थ किया गया है। जिला पंचायत CEO स्तर पर बदलाव: सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019) को CEO, जिला पंचायत, रीवा बनाया गया है। जगदीश कुमार गोमे (2016) को CEO, जिला पंचायत, सागर पदस्थ किया गया है। ऐश्वर्य वर्मा (2022) को CEO, जिला पंचायत, खण्डवा बनाया गया है। अर्पित गुप्ता (2022) को CEO, जिला पंचायत, बड़वानी तथा तनुश्री मीणा (2022) को CEO, जिला पंचायत, बालाघाट पदस्थ किया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के स्थानांतरण: अनुपमा चौहान: अपर कलेक्टर, जिला हरदा शैलेन्द्र सिंह सोलंकी: मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, शाजापुर महताब सिंह गुर्जर: उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग गणेश कुमार जायसवाल: मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत, बैतूल मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा IAS अधिकारियों के तथा उप सचिव (कार्मिक) अर्चना सोलंकी द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जमीन सौदे के मामले में कटनी CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित, तीन के खिलाफ FIR पुराने विवाद को लेकर युवक की चाकू से गोदकर दिनदहाड़े हुई हत्या, गुस्साए परिजनों ने नईगढ़ी देवतालाब मार्ग किया जाम