कटनी। जमीन सौदे से जुड़े मामले में कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोप है कि करीब 82 लाख रुपये कीमत की जमीन को 18 लाख रुपये में खरीदा गया। मामले की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया को निलंबित कर दिया गया है।बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद सीएसपी के निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं मामले में मुख्य सचिव को भी निलंबन संबंधी निर्देश दिए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के बाद सीएसपी नेहा पच्चीसिया के कार्यालय को भी सील कर दिया गया।जमीन सौदे के मामले में सीएसपी सहित कुल तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जबलपुर जोन के निर्देश पर कुठला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।मामले की जांच ASP अनु बेनीवाल द्वारा की गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया अनियमितताएं सामने आने के बाद FIR दर्ज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस अब पूरे जमीन सौदे से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाईमामले में पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी मामला गंभीरता से लिया गया है। जमीन की वास्तविक कीमत, सौदे में शामिल पक्षों और पूरे लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मामले में आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्रवाई: ZEEFLIX ऐप से कॉपीराइट कंटेंट के अनधिकृत प्रसारण का खुलासा, 259 ग्राम MD ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 SAS अधिकारियों के तबादले, इंदौर नगर निगम को मिला नया आयुक्त