इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 259 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार इंदौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 259 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25.90 लाख रुपये है।क्राइम ब्रांच के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को टीम सुपर कॉरिडोर क्षेत्र में मेट्रोलाइन के पिलर नंबर 205-206 के बीच सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल से आए एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।पूछताछ में आरोपी की पहचान मोहम्मद अल्तमस, निवासी सीतामऊ, जिला मंदसौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे पेट्रोल टंकी के पास रखी पारदर्शी पन्नी से 259 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ड्रग्स के अलावा करीब 1 लाख रुपये कीमत की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल जब्ती की कीमत करीब 26.90 लाख रुपये बताई गई है।आरोपी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में अपराध क्रमांक 0121/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।2026 में अब तक 57 मामले, 122 आरोपी गिरफ्तारक्राइम ब्रांच के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 57 प्रकरणों में 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों में 2.81703 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 268.58 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3.42 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त किए गए हैं। ZEEFLIX ऐप से कॉपीराइट कंटेंट के अनधिकृत प्रसारण का आरोप, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को किया गिरफ्तारइंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने ZEEFLIX नामक Android Application के माध्यम से कॉपीराइट कंटेंट के कथित अनधिकृत प्रसारण और व्यावसायिक उपयोग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रेमसिंह गुर्जर, निवासी ग्राम बाबड़ी खेड़ा, पोस्ट पिपलिया कुमारी, तहसील जीरापुर, जिला राजगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में ZEEFLIX ऐप के माध्यम से कंपनी के कॉपीराइट कंटेंट को बिना वैध अनुमति या लाइसेंस उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया था। प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर क्राइम ब्रांच इंदौर में FIR क्रमांक 120/2026 दर्ज की गई।1000 से अधिक टीवी चैनल उपलब्ध कराने का दावाजांच में पुलिस को ZEEFLIX ऐप पर करीब 1000 से अधिक टीवी चैनल उपलब्ध होने की जानकारी मिली, जिनमें 50 से अधिक लाइव चैनल शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, ऐप के जरिए प्रीमियम कंटेंट सहित विभिन्न टीवी चैनलों और अन्य कॉपीराइट सामग्री तक पहुंच उपलब्ध कराई जा रही थी।जांच के दौरान ZEEFLIX की सदस्यता के लिए 149 और 799 रुपये का भुगतान करवाए जाने की जानकारी भी सामने आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी के ऐप से करीब 20 हजार सब्सक्राइबर जुड़े होने की जानकारी मिली है।डिजिटल जांच में मिले महत्वपूर्ण सुरागक्राइम ब्रांच की जांच में ZEEFLIX से जुड़े मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, UPI आईडी, Android Package, डोमेन और होस्टिंग से संबंधित तकनीकी जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान HotWebSeries नामक एक अन्य Android Application की जानकारी भी मिली है। इस ऐप की गतिविधियों और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।कई धाराओं में मामला दर्जपुलिस के अनुसार, मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 एवं 66D तथा कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 51 एवं 63 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर ZEEFLIX ऐप के संचालन, तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर, डोमेन-होस्टिंग, भुगतान प्राप्त करने वाले खातों और ऐप के संचालन में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मोबाइल एवं अन्य डिजिटल उपकरणों, सर्वर लॉग, डोमेन विवरण, बैंकिंग और UPI रिकॉर्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, डिजिटल माध्यमों के जरिए कॉपीराइट कंटेंट के कथित अनधिकृत प्रसारण और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- “बच्चों से झूठ मत बोलिए” जमीन सौदे के मामले में कटनी CSP नेहा पच्चीसिया निलंबित, तीन के खिलाफ FIR