नई दिल्ली। अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने योग गुरु बाबा रामदेव की ‘जेनरेशन गटर’ टिप्पणी को लेकर की गई आलोचना पर पलटवार किया है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव पर तीखी प्रतिक्रिया दी।कंगना ने कहा कि बाबा रामदेव उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने न देखें। उन्होंने लिखा कि अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ऐसी बातें सोची जा सकती हैं। कंगना ने बाबा रामदेव को उनके चरित्र पर टिप्पणी नहीं करने की सलाह देते हुए अपने अंदाज में जवाब दिया। कंगना रनोट ने हाल ही में Gen Z को लेकर ‘जेनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने इसे ‘बिगड़े हुए दिमाग की निशानी’ बताया था। उन्होंने कहा था कि किसी भी देश के युवाओं को इस तरह संबोधित करना गलत है और राजनीतिक दलों को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए।बाबा रामदेव ने यह भी कहा था कि युवा किसी जाति या वर्ग तक सीमित नहीं हैं। देश के युवाओं में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं और युवा देश की बड़ी ताकत हैं।कंगना के पलटवार के बाद दोनों के बीच बयानबाजी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 7 जिलों के 45 वॉलिंटियर्स ले रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण RTI में फंसा पेंच: महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के रुख पर उठे सवाल