बालाघाट। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर आधारित आकर्षक नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य भगत सिंह नेताम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा का शुभारंभ किया।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर सहित पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरु रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बालाघाट के एल्डरमैन सुरेन्द्र पाल सिंह (बिट्टू) भी सहभागी रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में DPI कार्यालय में हंगामा, ABVP कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों में झड़प 10वीं के छात्रों पर प्रिंसिपल की हत्या की साजिश का आरोप, ‘बाबू’ शब्द से खुला राज