मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण एवं विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। प्रदर्शनी के दौरान मुख्यमंत्री ने आदर्श ग्राम योजना के तहत स्कूल, अस्पताल, धरती आबा योजना सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मैहर के लिए बधेरा पहाड़ में 132 केवी पावर स्टेशन, करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक स्टेडियम, 50 करोड़ रुपये से लिलजी जलाशय का नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, वृहद अस्पताल, कलेक्टर भवन और गौशाला निर्माण जैसे विकास कार्यों को प्रमुखता दी गई है। इसके अलावा क्षेत्रवासियों को नर्मदा जल की सुविधा तथा आईटीआई और स्कूलों के उन्नयन की योजनाएं भी शामिल हैं।लाड़ली बहना योजना पर कांग्रेस पर निशानामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब सरकार बहनों के खातों में राशि भेजती है तो कांग्रेस की ओर से इस योजना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वालों को आगामी चुनाव में जनता जवाब देगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश में 1.25 करोड़ से अधिक बहनें लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित हो रही हैं।मैहर के विकास पर सरकार का फोकसमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सामने आए विकास कार्यों से स्पष्ट है कि सरकार मैहर में बिजली, जल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दे रही है। स्थानीय स्तर पर इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल, 9 और 11 सितंबर को मतदान 7 जिलों के 45 वॉलिंटियर्स ले रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण