जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से प्रतीक्षित नगरीय निकाय चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश के 309 शहरी निकायों में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर 2026 को होगा। मतगणना और चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 3 सितंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित 309 शहरी निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों का चुनाव पार्षदों के चुनाव परिणाम के बाद 21 सितंबर को नगर निगम के महापौर, नगर परिषद के सभापति और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन होगा। इसके अगले दिन 22 सितंबर को उपमहापौर, उपसभापति और नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। सादुलशहर में भी बढ़ेगी चुनावी सरगर्मी चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद सादुलशहर नगर पालिका में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने से अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर सभी की नजर रहेगी। संभावित प्रत्याशी टिकट और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटेंगे। चुनाव कार्यक्रम एक नजर में 27 अगस्त: अधिसूचना और नामांकन शुरू 3 सितंबर: नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 सितंबर: प्रथम चरण का मतदान 11 सितंबर: द्वितीय चरण का मतदान 14 सितंबर: मतगणना एवं परिणाम 21 सितंबर: निकाय प्रमुखों का चुनाव 22 सितंबर: उपाध्यक्ष पदों का चुनाव चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों का पूरा फोकस टिकट वितरण, नामांकन और वार्ड स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने पर रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल सीएसडी कैंप में SSB जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से चली गोली मैहर को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार