नई दिल्ली। अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत के नई पीढ़ी (Gen-Z) को लेकर दिए गए बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान रामदेव ने युवाओं को ‘गटर जेनरेशन’ कहे जाने को गलत बताते हुए इसे खराब मानसिकता का परिचायक बताया।कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए युवाओं, विशेषकर महिलाओं के व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए नई पीढ़ी के लिए ‘जनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के युवाओं के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कंगना के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को पूरे युवा वर्ग के लिए इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।रामदेव ने यह भी कहा कि कंगना जिस राजनीतिक दल से जुड़ी हैं, उसके शीर्ष नेतृत्व और पार्टी को उनके बयान का संज्ञान लेना चाहिए।जब उनसे पूछा गया कि कंगना पहले उनके योग की प्रशंसा कर चुकी हैं, तो रामदेव ने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा उनकी या योग की तारीफ किए जाने का अर्थ यह नहीं है कि वह उसके गलत बयानों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के युवा बड़ी ताकत हैं और युवाओं की कोई एक जाति या वर्ग नहीं होता। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फ्लैट में नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन FAST-2.0 और ड्रग्स तस्करी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार