बालाघाट। जिले के बहुचर्चित ‘डबल मनी’ प्रकरण में बालाघाट पुलिस ने आरोपी सोमेंद्र कंकराने और उनके एजेंटों के माध्यम से निवेश करने वाले पीड़ितों/निवेशकों की 9वीं सूची जारी कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बालाघाट द्वारा जारी इस सूची में कुल 200 निवेशकों के नाम शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने सूची में शामिल सभी आवेदकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 18 और 19 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बालाघाट में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज सूची में शामिल आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज स्व-सत्यापित (Self-attested) छायाप्रति एवं मूल प्रति के साथ प्रस्तुत करने होंगे: आवेदन पत्र: बालाघाट पुलिस द्वारा जारी प्रारूप में टाइप कराया गया पूर्णतः भरा हुआ आवेदन। पहचान व पते के प्रमाण: मूल पैन कार्ड (PAN) एवं आधार कार्ड की स्व-सत्यापित छायाप्रति। बैंक गारंटी दस्तावेज: अभियुक्त द्वारा गारंटी के तौर पर निवेशकों को दिए गए बैंक चेक की मूल (Original) प्रति। बैंक खाता जानकारी: आवेदक के स्वयं के बैंक खाते की जानकारी, मूल पासबुक एवं उसकी छायाप्रति। पुलिस की आम जनता से अपील व्यवस्था बनाए रखें: पुलिस ने निवेशकों के हितों और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए केवल उन्हीं लोगों से उपस्थित होने का आग्रह किया है, जिनका नाम 9वीं सूची में शामिल है। शेष निवेशक करें इंतजार: पुलिस प्रशासन का कहना है कि जिन निवेशकों का नाम इस सूची में नहीं है, वे आगामी समय में जारी होने वाली अगली सूचियों का इंतजार करें और निर्धारित तिथि पर ही उपस्थित हों। सहयोग की अपेक्षा: पुलिस ने आमजन से जांच व सत्यापन की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करने की अपील की है। (हेल्पलाइन व संपर्क): किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा संपर्क नंबर 07632-114989 तथा 7049114989 जारी किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शक्कर के दाम रिकॉर्ड ₹60 किलो तक पहुंचे, थोक व्यापारियों की चिंता बढ़ी; रिटेल में ₹65 तक पहुंचने की आशंका कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग? क्यों और कहाँ से आये हैं?