इंदौर, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर परिसर में गरिमामय एवं देशभक्ति से ओतप्रोत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आमजन और रेल यात्रियों की सुरक्षा, सहायता तथा उनके विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देना भी है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर हेमंत चौहान ने भी सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य के माध्यम से राष्ट्रसेवा में योगदान दे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित समारोह के दौरान उत्कृष्ट, सराहनीय एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर ज्योति शर्मा सहित जीआरपी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का समापन देशभक्ति के उत्साह और “जय हिंद, जय भारत” के उद्घोष के साथ हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भंगिया में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस अवंतिका गैस कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, पार्षद और साथियों के खिलाफ शिकायत