भंगिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम भंगिया में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में सरपंच मामराज जायसवाल, पूर्व सरपंच अंतर सिंह चौहान, सचिव शंकरलाल चौहान, जितेश राय, गौरव आचार्य, पंकज चौकसे, राजकुमार शर्मा, कल्याण मंडोलिया, विनोद मौर्य, अनार सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वर्तमान सरपंच मामराज जायसवाल एवं पूर्व सरपंच अंतर सिंह चौहान दोनों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और गांव के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कालींदी गोल्ड बंगले के सफाई कर्मचारी नितिन दरोगा सहित अन्य लोगों की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने “वंदे मातरम्” एवं “जय हिंद” के जयघोष के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भजन विहार में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव जीआरपी इंदौर में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस