ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले राष्ट्रपति पदकों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।धर्मवीर सिंह के पुलिस सेवा में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उनका चयन इस सम्मान के लिए किया गया है। उनके चयन की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है।गौरतलब है कि एसपी धर्मवीर सिंह पूर्व में सतना जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को लेकर भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाने वाला यह सम्मान पुलिस सेवा में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। धर्मवीर सिंह को राष्ट्रपति पदक मिलने पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाढ़ के बीच नदी में फंसी बस, यात्रियों ने उतरकर बचाई जान देशभक्ति से सराबोर हुआ KinderBuds School का प्रांगण